बीना: गांधी चौराहा स्थित होटल में लगी आग, नगर पालिका फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू
Bina, Sagar | Apr 22, 2026 गांधी तिराहे के पास स्थित दुर्गा होटल के किचन में खाना तैयार हो रहा था ।तभी बुधवार को गैस सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिससे होटल में अफरा तफ़री का माहौल हो गया। होटल कर्मचारी एवं आसपास के लोगों ने फायर सिलेंडर की मदद से आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग इतनी भीषण थी कि काबू नहीं पाया जासका।