बेगूसराय: मोटरसाइकिल चोरी मामले में 2 अभियुक्त गिरफ्तार, SP ने दी जानकारी
लोहियानगर थाना अंतर्गत मोटरसाइकिल चोरी मामले में पुलिस ने दो अपराधी को गिरफ्तार किया है. इस मामले में हीरो मोटरसाइकिल एवं तीन मास्टर चाभी बरामद किया गया है. इस बात की जानकारी रविवारकी शाम 05:00 बजे एसपी मनीष ने दी. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों लोहियानगर निवासी अमित कुमार ने आवेदन दिया कि घर के अंदर से अज्ञात अपराधियों ने मोटरसाइकिल की चोरी कर ली.