पिछोर: 'AC छोड़ धूप में उतरे सेवक': तपती गर्मी में गांव-गांव चौपाल लगा रहे विधायक प्रीतम लोधी ने, मुंहारी कला में सुनी फरियाद
जब पूरा प्रदेश भीषण गर्मी में एसी-कूलर का सहारा ले रहा है,तब पिछोर के भाजपा विधायक प्रीतम लोधी तपती दोपहर में गांव-गांव जाकर जनता का दुख-दर्द बांट रहे हैं। गुरुवार दोपहर लगभग 3:30 बजे विधायक ने ग्राम मुंहारी कला में चौपाल लगाई और 'आपका विधायक आपके द्वार' के संकल्प को जमीन पर उतारा। कन्याओं का पूजन कर जनसुनवाई शुरू की। मौके पर समस्याओं का किया निराकरण