रायबरेली: लालगंज रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान फिसलकर गिरने से,एक युवक हुआ गंभीर रूप से घायल जिला अस्पताल भर्ती
लालगंज थानाक्षेत्र के,लालगंज रेलवे स्टेशन पर,ट्रेन में चढ़ने के दौरान,बुधवार को एक युवक फिसल कर नीचे गिर गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया,जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर एस के सिंह ने बताया कि,घायल शिव बोधन पुत्र गिरधारी निवासी भवानीपुर थाना लालगंज को प्राथमिक उपचार के बाद,भर्ती कर दिया गया है।