महाराजगंज: गूढ़ा में तेज रफ्तार डीसीएम ने 6 वर्षीय बालक को सड़क पार करते समय मारी टक्कर, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
स्कूल से वापस आने के बाद 6 वर्षीय बालक के द्वारा बताशे खाने गया बालक, तेज रफ्तार की कहर का शिकार हो गया। मंगलवार दोपहर में एक डीसीएम के द्वारा टक्कर मार दी गई। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए बछरावां सीएचसी पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है ।