रायबरेली: पूरे लाल साहब में नौकरी के नाम पर पीड़ित से साइन करवाकर लोन पर ट्रैक्टर निकालने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
वन विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर दो व्यक्तियों के द्वारा एक युवक से धोखे से हस्ताक्षर करवा कर, लोन पर ट्रैक्टर निकालने का पीड़ित ने आरोप लगाया है। उक्त लोगों के द्वारा युवक को बैंक में ले जाकर खाता खोलने की बात कही गई। जिसमें सैलरी का पैसा आना है। पीड़ित ने बताया कि सादे पेपर पर भी हस्ताक्षर करवाया गया था। मामले की जानकारी बैंक से नोटिस आने के बाद हो पाई।