हनुमानगढ़: जंक्शन के वार्ड नंबर 4 नई खुंजा क्षेत्र में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, घरेलू सामान जलकर हुआ खाक
वार्ड नंबर 4 नई खुंजा क्षेत्र में रविवार को एक मकान में शॉर्ट सर्किट के चलते अचानक आग लग गई, जिससे घर में रखा अधिकांश सामान जलकर नष्ट हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत पार्षद प्रतिनिधि मनोज बड़सीवाल को सूचना दी। सूचना मिलते ही बड़सीवाल मौके पर पहुंचे और दमकल विभाग व पुलिस प्रशासन को अवगत कराया।