डीडवाना: निष्क्रांत कस्टोडियन भूमि को लेकर जिला कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन, राजस्व मंत्री ने भी मांगी रिपोर्ट
कस्टोडियन भूमि के विवाद मामले को लेकर अब बड़ी संख्या में लोगों ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया। मामले में राजस्व मंत्री हेमंत मीणा ने भी जिला कलेक्टर से तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है। लोगों ने कहा कि हम कई वर्षों से जमीन पर खेती कर रहे हैं लेकिन जिला कलेक्टर ने यह जमीन सरकारी कार्यालय के लिए आवंटित कर दी जो कि एकदम गलत है। जमीन पर काबीज लोगों को पट्टे दिए जाएं।