गोपालपुर: कुत्ते के हमले में मासूम घायल
जहांगीरपुर बैसी गांव में खेल रहे मासूम मो. अलिफियां पर एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके हाथ को कई जगह काट लिया, जिससे वह घायल हो गया। परिजनों ने उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नवगछिया में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बताया जाता है कि किसी बच्चे द्वारा कुत्ते को पत्थर मारने के बाद वह उग्र हो गया और काट लिया