महाराजगंज: टोडरपुर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल, गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर किया गया रेफर
2 जून मंगलवार की शाम 5 बजे प्रयागराज मार्ग पर कट को पार करते समय एक अधेड़ व्यक्ति अज्ञात वाहन की दुर्घटना का शिकार हो गया। अधेड़ गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे आसपास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। अधेड़ का प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक होने पर लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया। घटना के बाद अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।