गया जी में 29 से 31 दिसंबर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार का 67वां प्रांत अधिवेशन आयोजित हुआ। तीन दिन चले इस अधिवेशन में संगठन को और मजबूत बनाने पर चर्चा हुई और नए दायित्वों की घोषणा की गई। इस अधिवेशन में भोजपुर जिले की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के लिए यह मौका खास रहा।