बेगूसराय: बेगूसराय के कोर्ट परिसर में पति और पत्नी के बीच हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा, जांच में जुटी पुलिस
बेगूसराय के कोर्ट परिसर में उस समय हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक पति ने अपनी पत्नी पर तीन लाख रुपये और जेवरात लेकर घर से भागने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। वहीं पत्नी ने पति पर मारपीट और प्रताड़ना का आरोप लगाया। दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी और हंगामा चलता रहा, जिससे कोर्ट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई।