कोंडागांव: गुणवत्ता जांच हेतु कोंडागांव में दो कृषि केन्द्रों से लिए गए बीज एवं उर्वरक के 11 नमूने।
कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज,उर्वरक, कीटनाशक औषधि, कल्चर इत्यादि की उपलब्धता हेतु जिले के विकासखण्डों के सहकारी एवं निजी प्रतिष्ठानों में बीज, उर्वरक एवं कीटनाशक दवाओं का नमूना लेकर गुणवत्ता परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।