गौरिहार: राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार ने पाड़ेपुरवा में विवाह समारोह में हुए शामिल, नवदंपती को दिया आशीर्वाद
राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार मंगलवार शाम 7:30 बजे ग्राम पाड़ेपुरवा पहुंचे, जहां उन्होंने भाजपा चंदला मंडल उपाध्यक्ष रामराजा पटेल की सुपुत्री के विवाह समारोह में शामिल होकर नवदंपती को सुखी दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर उन्होंने परिवारजनों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं दीं।