हुसैनगंज: हबीबीनगर गांव से हत्या के प्रयास के वांछित आरोपी को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया, जेल भेजा गया
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हबीबनगर गांव से बुधवार की शाम 7 बजे गुप्त सूचना पर छापेमारी कर कांड संख्या 20/23 के अप्राथमिकी आरोपी धर्मेंद्र कुमार यादव को एक देशी कट्टा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर गुरुवार की दोपहर 3 बजे सिवान जेल भेज दिया है। इस सबंध में थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया की पूछताछ के बाद उसे सिवान जेल भेज दिया गया हैं।