हुसैनगंज: बडरम में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग, 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख, अग्निशमन व ग्रामीणों ने आग पर पाया काबू
हुसैनगंज प्रखंड के बड़रम गांव में गुरुवार की दोपहर 2:30 बजे विधुत शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग लग गई। जिसमें किसानों का लगभग 10 बीघा गेंहू की फसल जलकर राख हो गई है। सूचना के बाद अग्निशमन वाहन व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया है।