फुलेरा मु. सांभर: चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, महिला ने 7 माह के बच्चे को दिया जन्म, जच्चा और बच्चा को फुलेरा के अस्पताल में कराया भर्ती
ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला ने 7 माह के बच्चे को जन्म दिया है। ट्रेन में यात्रा कर रही नर्सिंग स्टूडेंट ने महिला का प्रसव करवाया। प्रसव के बाद RPF के जवानों ने प्रसूता और बच्चे को फुलेरा के उपजिला अस्पताल में भर्ती कराया है। बिहार निवासी गर्भवती महिला साक्षी अपने 2 साल के बच्चे के साथ जोधपुर - वाराणसी ट्रेन में सफर कर रही थी जहां ट्रेन में प्रसव कराया।