राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भरतपुर के निर्देशानुसार तालुका विधिक सेवा समिति के अध्यक्ष विकास राम चौधरी (अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट) ने नदबई मुख्यालय पर रेलवे स्टेशन के पास स्थित रैन बसेरा का औचक निरीक्षण किया।