जोकीहाट: अररिया में बकरा नदी का कहर, घर, स्कूल और पूरा गांव निगलने पर उतारू
अररिया के जोकीहाट में बकरा नदी का कटाव विकराल हो गया है। दर्जनों घर नदी में समा चुके हैं, कई परिवार बेघर हो गए हैं। स्कूल, मस्जिद और बिजली का खंभा भी खतरे में हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि हर साल आश्वासन मिलता है, लेकिन स्थायी समाधान आज तक नहीं हुआ।