बंधुडीह गांव में महिला अपने पुत्र और पति को छोड़कर रहस्यमय ढंग से लापता हो गई। घटना के बाद परिजनों ने महिला मुस्कान कुमारी को काफी खोजबीन की। जब सुराग पता नहीं चला तो पीड़ित पति शुक्रवार की दोपहर बाद करीब 1 बजे थाना पहुंचकर घटना की जानकारी पुलिस को देते हुए पत्नी मुस्कान कुमारी की बरामदगी की गुहार लगाया है। पुलिस शिकायतों के आधार पर जांच पड़ताल कर रही है।