अरवल: स्थानीय मैरिज हॉल में बिहार पुलिस में चयनित छात्रों को किया गया सम्मानित
Arwal, Arwal | May 26, 2025 स्थानीय मैरिज हॉल मे बिहार पुलिस में चयनित सफल छात्रों के सम्मान में समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सदर थाना अध्यक्ष ने की।इस मौके पर थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने छात्रों को अंगवस्त्र, पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। अधिकारियों ने छात्रों की सफलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की