अरवल: सदर थाना क्षेत्र में छापामारी, लगभग 1000 लीटर जावा महुआ और शराब बनाने के उपकरण नष्ट
Arwal, Arwal | May 26, 2025 सदर थाना क्षेत्र के कोनिका और मदन सिंह टोला में पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी कर लगभग 1000 लीटर जावा महुआ को मौके पर ही नष्ट किया गया। साथ ही, शराब निर्माण में प्रयुक्त उपकरणों को भी जब्त किया गया। प्रशासन ने बताया कि अवैध शराब कारोबार में शामिल लोगों की पहचान की जा रही हैं।