दलौदा: बाढ़ प्रबंधन को लेकर संभागायुक्त ने की समीक्षा, सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश सुशासन भवन में
मंदसौर में मानसून एवं संभावित बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए उज्जैन संभाग आयुक्त आशीष सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तैयारियों की समीक्षा की, उन्होंने सभी विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम, चेतावनी संकेतक, गोताखोर सूची, एसडीआरएफ-एनडीआरएफ समन्वय और राहत शिविरों में आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए,