अमरोहा: यूपी पुलिस सिपाही परीक्षा को दोबारा करने के लिए जिले के सभी छात्रों ने डीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
Amroha, Amroha | Feb 20, 2024 जिले के यूपी पुलिस की तैयारी कर रहे सभी छात्रों ने अमरोहा डीएम राजेश कुमार त्यागी को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है, छात्रों का कहना है कि 17 व 18 फरवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही की परीक्षा संपन्न हुई थी, जिस पर परीक्षा के समय से पूर्व ही सोशल मीडिया पर परीक्षा पेपर वायरल हो गया जिससे जिले के सभी छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ ।