कांडी थाना क्षेत्र के भरत पहाड़ी-हरिगांवा रोड पर एक भीषण सड़क दुर्घटना में 25 वर्षीय युवक नितेश कुमार तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई। नितेश अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था, उसकी मौत के बाद पूरे कोल्हुआ गांव में मातम पसर गया है। जानकारी के अनुसार, मोहम्मदगंज (कोल्हुआ) निवासी संजय तिवारी का पुत्र नितेश अपनी बहन को लेने अपने मौसा कुसहा पथरिया निवासी रामचंद्र