जसवंतनगर: स्मार्ट मीटर के विरोध में महिलाओं ने बिजली घर पर किया प्रदर्शन, पुराने मीटर बहाल करने की मांग की
बिजली घर पर स्मार्ट मीटर से बढ़े बिल और बिना सूचना बिजली कटने के विरोध में महिलाओं ने विद्युत कार्यालय पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं ने पुराने मीटर बहाल करने की मांग की। प्रदर्शन में श्याम किशोरी, कांति देवी, सरस्वती, उषा, सुषमा तोमर, बेबी शर्मा, साधना, शीला, रूबी, मंजू, आशा, राजकुमारी और सत्य प्रकाश शामिल रहीं। आरोप है कि पुराने मीटर जबरन लगाएं थे।