गोपालगंज: गोपालपुर थाना क्षेत्र के तकिया टोला गांव में पुलिस टीम पर हमला, 15 लोग गिरफ्तार, एक पिकअप ज़ब्त: एसपी
गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के तकिया टोला गांव में पुलिस टीम पर हमला मामले में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस ने एक पिकअप को भी जप्त किया है। वहीं पुलिस टीम पर हमला मामले में पुलिस ने 57 लोगों पर प्राथमिक की दर्ज की है। इसकी जानकारी एसपी ने शनिवार की दोपहर 3:00 बजे अपने कार्यालय से दी है।