गोपालगंज: साधु चौक से अगवा दूल्हा सिवान के जामो से बरामद, प्राथमिकी दर्ज: एसपी अवधेश दीक्षित
शहर के साधू चौक में आई एक बरात में लौंडा डांस को लेकर मारपीट हुई। मारपीट के दौरान कुछ लोगो ने पैसा के विवाद में दूल्हा को अगवा कर लिया। इस मामले में पुलिस ने सीवान के जामो से अगवा दुल्हा को बरामद करने के साथ ही प्राथमिकी कर कार्रवाई में जुट गई है। इसकी जानकारी शनिवार की दोपहर दो बजे कलेक्ट्रेट परिसर में एसपी अवधेश दीक्षित ने दी।