जिले के भोरे थाना क्षेत्र के बनिया छापर गांव में बाइक के धक्के से एक महिला जख्मी हो गई। जख्मी महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां प्राथमिक उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।