मांडर: जगन्नाथपुर ऐतिहासिक रथ मेले का एक करोड़ 92 लाख में टेंडर हुआ।
Mandar, Ranchi | Jun 27, 2024 गुरुवार को धुर्वा स्थित जगन्नाथपुर ऐतिहासिक रथ मेले की तैयारी जोर-शोर से शुरू कर दी गई है। इसके मद्देनजर जगन्नाथ मेले का एक करोड़ 92 लाख में टेंडर हुआ है। पटना के आरंभ बिजनेस एंड मार्केटिंग ने सबसे अधिक बोली लगाकर ये टेंडर लिया है।पिछले साल भी टेंडर प्रक्रिया से मेला का ठेका दिया गया था, जिसमें आरएस इंटरप्राइजेज ने 75 लाख की सबसे ऊंची बोली में टेंडर लिया था।