मांडर: बूढ़ा खोखरा बिसाही मोड़ के निकट सड़क दुर्घटना में स्कूटी सवार दो युवक हुए घायल रिम्स रेफर
Mandar, Ranchi | Jun 26, 2024 बुढ़ाखुखरा बिसाही मोड़ के निकट स्कूटी से गिरकर दो युवक तेम्बा उरांव व रितेश कच्छप घायल हो गये। दोनों को रिम्स रेफर किया गया। बताया जाता है कि तेम्बा उरांव मांडर के चुंद गांव का, जबकि रितेश कच्छप रातू के मुरगू का रहनेवाला है। दोनों टांगरबसली से स्कूटी पर सवार होकर मांडर की ओर जा रहे थे।