मांडर: आरपीएफ फ्लाइंग स्क्वायड ने बुधवार को बिहार के जहानाबाद निवासी शराब तस्कर को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया
Mandar, Ranchi | Jun 26, 2024 आरपीएफ फ्लाइंग स्क्वायड ने बुधवार को बिहार के जहानाबाद निवासी शराब तस्कर को रांची रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरपीएफ को जानकारी मिली थी कि पटना जाने वाली ट्रेनों में सूटकेस में भर कर शराब की तस्करी की जा रही है। आज सुबह रांची रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म संख्या एक पर जांच के दौरान पाया कि एक पुरुष संदिग्ध तरीके से एक भारी बैग के साथ खड़ा था।