गोपालगंज: कांग्रेस नेता मदन मोहन झा ने गोपालगंज में किया रोड शो, कहा- एनडीए सरकार को हटाने के लिए लोग करेंगे मतदान
शहर के बंजारी मोड़ सहित अन्य चौक चौराहों से कांग्रेस नेता सह पूर्व मंत्री मदन मोहन झा ने रोड शो किया। रोड शो के माध्यम से उन्होंने सरकार बनाने की अपील करते हुए कहा कि बिहार की जनता को नौकरी चाहिए तो महागठबंधन को वोट करना होगा। तब जाकर बिहार का विकास हो पाएगा।