गोपालगंज: विशनपुर गांव के पास ऑटो पलटने से 6 महिलाएं हुईं घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
जादोपुर थाना क्षेत्र के विशनपुर गांव के समीप एक यात्रियों से भरी अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में ऑटो सवार छह महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। वही पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने में जुट गई हैं।