बिक्रमगंज: बिक्रमगंज में आंधी और बारिश ने सब्जी फसलों को किया भारी नुकसान, सासाराम और नटवार जाने वाले रास्ते पर गिरे पेड़
बिक्रमगंज प्रखंड में एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार आई तेज आंधी और बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। आज शुक्रवार की दोपहर करीब 3 बजे हुई इस बारिश से आम, मूंग, गरमा मक्का और सब्जियों की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। तेज हवा के कारण आम के बौर और छोटे फल झड़ गए, जबकि मूंग और मक्का की फसलें जमीन पर गिर गईं। इससे किसानों को बड़ा आर्थिक झटका लगा है।