सुप्पी: नरहा बाजार में करंट लगने से हाईवा चालक की मौत, मिट्टी धुलाई के दौरान बिजली तार की चपेट में आया
नरहा बाजार में एक दर्दनाक हादसे में हाईवा चालक की करंट लगने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चालक मिट्टी धुलाई के कार्य में लगा हुआ था। इसी दौरान हाईवा का डाला उठाने के क्रम में वाहन ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया है।