सीकर जिला मुख्यालय स्थित जिला परिषद सभागार में मंगलवार को ओबीसी जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मंगलवार शाम 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार ओबीसी आयोग के सदस्य गोपाल कृष्ण शर्मा और पवन मावंड़िया ने ओबीसी रिजर्वेशन से जुड़े मामलों की सुनवाई की और सुझाव लेकर निर्वाचन आयोग को भेजने वाली रिपोर्ट में शामिल करने की बात कही।