भेलूपुर में यूपी एसटीएफ की टीम ने फर्जी सेना के अधिकारी को किया गिरफ्तार, नौकरी के नाम पर ठगी करता था
Sadar, Varanasi | Mar 31, 2026 वाराणसी के भेलूपुर थाना क्षेत्र में यूपी एसटीएफ की टीम ने खुद को सेवा का अधिकारी बताकर लोगों को नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों रुपए ठगी करने वाले अभियुक्त धर्मेंद्र पांडे को गिरफ्तार किया। यूपी एसटीएफ की टीम ने गिरफ्तारी भेलूपुर थाना क्षेत्र के ब्रिज इंक्लेव कॉलोनी से किया है। एसटीएफ की टीम ने आरोपी को भेलूपुर पुलिस को सुपुर्द किया।