कोल: NDPS एक्ट में फरार आरोपी को थाना अकराबाद पुलिस टीम ने नई बस्ती पनेठी से किया गिरफ्तार
Koil, Aligarh | Apr 16, 2025 थाना अकराबाद पुलिस टीम के द्वारा मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए एनडीपीएस एक्ट में फरार चल रहे आरोपी सनी पुत्र विजय सिंह को नई बस्ती पनेठी से गिरफ्तार किया। पुलिस के द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि अभियुक्त संबंधित वाद संख्या 349/2020 ,मुकदमा संख्या300/2019 धारा 21/ 22 एनडीपीएस में फरार था।फिलहाल पुलिस ने जेल भेजने की कार्रवाई की है।