कोल: नगला किला में पागल हुए आवारा कुत्ते ने 13 वर्षीय बच्चे पर किया हमला, कई जगह काटकर किया घायल
Koil, Aligarh | Apr 16, 2025 अलीगढ़ के थाना क्वार्सी इलाके के नगला किला के रहने वाले एक 13 वर्षीय बच्चे पर पागल हुए आवारा कुत्ते ने हमला कर कई जगह काटकर उसको घायल कर दिया। घायल हुए बच्चे के बड़े भाई के द्वारा घायल को जिला अस्पताल उपचार हेतु मंगलवार और बुधवार की मध्य रात्रि करीब 1:00 बजे लाया गया जहां डॉक्टरों के द्वारा बच्चे को उपचार देने के बाद घर भेज दिया गया।