खिलचीपुर: छापीहैड़ा नगर में पल्स पोलियो अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को पिलाई गई पोलियो की खुराक।
देशभर में आज रविवार को 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाने के लिए राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान शुरू किया गया है। इसी अभियान के तहत आज रविवार की सुबह 8:00 से छापीहेड़ा नगर के स्वास्थ्य केंद्र और आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। जिन क्षेत्रों में आंगनवाड़ी केंद्र दूर हैं, वहां मोहल्लों में अस्थायी बूथ बनाए गए।