उतरौला: सीओ उतरौला ने रेहरा क्षेत्र में प्रतिमा विसर्जन स्थलों का किया स्थलीय निरीक्षण, मताहतों को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश
आज दिन शनिवार को समय लगभग 12 बजे उतरौला क्षेत्राधिकारी राघवेन्द्र सिंह द्वारा,रेहरा थाना क्षेत्र के बलुआ घाट आदि प्रतिमा विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया, प्रतिमा विसर्जन स्थलों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रतिमा विसर्जन को शांति पूर्ण संपन्न करवाने के लिए मताहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है, जिससे कोई भी अप्रिय घटना घटित न होने पाये ।