उतरौला: गोवर्धनपुर के समीप अज्ञात बाइक सवार ने एक महिला को मारी टक्कर, महिला गंभीर रूप से हुई घायल
आज दिन शुक्रवार समय लगभग 01:30 बजे उतरौला डुमरियागंज मार्ग पर गोर्वधनपुर के समीप सवारी का इंतजार कर रही महिला,हजिरा उम्र लगभग 50वर्ष निवासी बेवां चौरा जनपद सिद्धार्थनगर को टक्कर मार दिया, जिससे महिला के सर व पैर में चोट लगने की वजह से महिला घायल हो गई,आते जाते राहगीरों के द्वारा घायल महिला को हॉस्पिटल पंहुचा कर उपचार करवाया गया है ।