उतरौला: पेहर बाजार दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के नौ रूपों की भव्य शोभायात्रा निकाली गई
आज दिन शुक्रवार समय लगभग 12 बजे पेहर बाजार दुर्गा मंदिर से मां दुर्गा के नौ रूपों का भव्य शोभायात्रा निकाला गया, जिसमें सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित रहे और डीजे के धुन पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए थिरकते नजर आए, भव्य शोभायात्रा पेहर दुर्गा मंदिर से चलकर हनुमान मंदिर छपिया होते हुए जोगीवीर भोलेनाथ मंदिर पर समापन किया गया।