उतरौला: रेहरा जंगल के समीप अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक पर पीछे बैठी महिला गिरकर घायल हुई
बृहस्पतिवार को समय लगभग 04बजे रेहरा जंगल के समीप उतरौला के तरफ से मनकापुर जा रहे बाइक सवार अंगनू निवासी हरैया को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया, जिससे बाइक पर पीछे बैठी महिला, विमला देवी उम्र लगभग 35वर्ष गिरकर घायल हो गई,आते जाते राहगीरों के द्वारा घायल महिला को उसके पति की मदद से हॉस्पिटल पंहुचाकर कर उपचार करवाया गया है, वहीं अज्ञात वाहन मौके से हुआ फरार।