महसी: नकवा में तालाब में डूबने से 3 वर्षीय मासूम की मौत, गांव में मचा कोहराम
हरदी थाना क्षेत्र के नकवा गांव में गुरुवार शाम करीब 7 से आठ बजे के बीच 3 वर्षीय पार्वती, पुत्री सुरेंद्र कुमार घर के बाहर खेलते समय पास स्थित तालाब में गिर गई, जिससे उसकी डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से तहरीर प्राप्त कर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।।