मुज़फ्फरनगर: दिल्ली बेसमेंट कांड के बाद MDA के द्वारा बेसमेंट में होटल, हॉस्पिटल रेस्टोरेंट, इत्यादि चलने वाले को दिए कड़े निर्देश
दिल्ली बेसमेंट कांड के बाद अब जनपद मुजफ्फरनगर का MDA भी जाग गया है। बुधवार को MDA के अधिकारियों के द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर में स्थित होटल,रेस्टोरेंट,हॉस्पिटल सहित अन्य स्थानों पर निरीक्षण किया गया।जहां पर उनके द्वारा बेसमेंट को मोटरसाइकिल स्टैंड इत्यादि के लिए स्वीकृत कराया गया था लेकिन फर्जी रूप से बेसमेंट के अंदर अन्य चीजों को चलाया जाता पाया गया।