पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जीएमसीएच में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट इंटर्न डॉक्टरों ने अपनी मांगों को लेकर सुपरिटेंडेंट कार्यालय का किया घेराव
Purnea East, Purnia | Jul 3, 2026
पूर्णिया जीएमसीएच में फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट इंटर्न डॉक्टरों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर सुपरिटेंडेंट कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की।उनका कहना था कि एक साल की अनिवार्य इंटर्नशिप 25 जून को पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक कम्प्लीशन सर्टिफिकेट जारी नहीं किया गया है। इससे उनका भविष्य अधर में लटक गया है