दाड़लाघाट: मुख्यमंत्री ने अर्की विधानसभा क्षेत्र में 68.42 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की दी सौगात
दाड़लाघाट में आज शनिवार दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 68 करोड़ 42 लाख रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए। सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार हर वर्ग के लिए कार्य कर रही है। सरकार ने लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाओं का शुरू किया है ताकि उन्हें इसका लाभ मिले। इस दौरान मुख्यमंत्री ने श्रीजा गिफ्ट बॉक्स का भी शुभारंभ किया।