इगलास: इगलास में बरेली हाईवे पर अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, मुकदमा दर्ज
इगलास। में बाइक सवार ट्रेक्टर की टक्कर से घायल होने के बाद उपचार के दौरान अर्ध्दविक्षिप्त होने की घटना के संबंध में पीड़ित के पिता के प्रार्थनापत्र पर ट्रेक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। ग्राम नगला नन्दू, सात बरामई निवासी मोरध्वज सिंह राणा का कहना है कि 02 फरवरी को उनका बेटा बाइक से बरेली हाईवे से उतर कर गांव आ रहा था।